अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे होली फेस्टिवल के दौरान यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद और मंगलुरु स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है: · ट्रेन संख्या 09424/09423 अहमदाबाद – मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल [8 फेरे] ट्रेन संख्या 09424 अहमदाबाद-मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल 27 फरवरी और 06,13,20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को अहमदाबाद से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.00 बजे मंगलुरु पहुँचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09423 मंगलुरु-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 28 फरवरी और 07,14,21 मार्च 2026 (शनिवार) को मंगलुरु से 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 02.15 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में नडियाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड,भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंन्ढापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 09424 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू है। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/25 फरवरी