हैदराबाद (ईएमएस)। 15-30 अगस्त तक बेल्जियम के वावरे और नीदरलैंड्स के एम्सटलवीन में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्वकप में प्रवेश हासिल करने को लेकर आठ टीमों के बीच टक्कर होगी। इन टीमों के बीच ये मुकाबला अगले माह 8-14 मार्च तक हैदराबाद, तेलंगाना, में होगा। ये सभी 8 टीमें विश्वकप में प्रवेश के लिए पूरी ताकत लगा देंगी। विश्वकप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और एफआईएच हॉकी प्रो लीग पहले ही नौ क्वालिफायर तय कर चुकी हैं, इसलिए यह इवेंट इन आठ टीमों के लिए विश्वकप में जगह बनाने का अंतिम मौका है। इस टूर्नामेंट का प्रारुप चार टीमों को चार टीमों के दो पूल में बांटता है, जिसमें हर पूल से शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। वहीं सेमीफाइनल और कांस्य पदक विजेता मैच के विश्वकप में प्रवेश हासिल करेंगे। इसके अलावा, दोनों महिला क्वालिफायर इवेंट्स में हैदराबाद और सैंटियागो में चौथे नंबर पर आने वाली सबसे ऊंची रैंक वाली टीम को भी विश्व कप में जगह मिलेगी।शुरुआती क्वालीफाइंग राउंड रविवार 8 मार्च को शुरू होगा और सभी मैच हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी हॉकी ग्राउंड (लोकल टाइम) पर खेले जाएंगे। आठ टीमें, दो पूल में बांटी गयी हैं। पूल ए में ऑस्ट्रिया, इंग्लैंड, इटली, कोरिया वहीं पूल बी : भारत, स्कॉटलैंड, उरुग्वे, वेल्स जैसी टीमें हैं। इसमें 8 से 11 मार्च तक टीमें पूल स्टेज में सेमीफाइनल और क्लासिफ़किेशन मैच तय करने के लिए मुकाबला करेंगी। वहीं सेमीफाइनल 13 मार्च को खेला जाएगा। उसके बाद कांस्य पदक मैच और फाइनल 14 मार्च 2026 को होगा। गिरजा/ईएमएस 26 फरवरी 2026