कोलंबो (ईएमएस)। इंग्लैंड की टीम जीत के साथ ही सबसे पहले आईसीसी टी20 विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है पर अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर के खराब फार्म से उसकी चिन्ताएं बढ़ गयी हैं। बटलर इस टूर्नामेंट में अभी तक लंबी पारी नहीं खेल पाये हैं। वह अब तक केवल 62 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में वह आलोचकों के निशाने पर हैं हालांकि कप्तान हैरी ब्रूक ने बटलर का बचाव करते हुए कहा है कि वह सही समय पर लय हासिल करेंगे। हैरी ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मैच में शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी थी।वहीं जब ब्रूक से पूछा गया कि क्या उन्हें बटलर के फॉर्म को लेकर चिंता है, तो ब्रूक ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। मैंने पहले भी कहा है बटलर एक शीर्ष स्तर के बल्लेबाज हैं। उन्होंने हर स्तर पर अपने को साबित किया है। उन्होंने एकदिवसीय और टी20 में विश्व कप जीते हैं और यह सिर्फ समय की बात है , एक अच्छी पारी के साथ ही वह लय हासिल कर लेंगे। लीग स्तर के मैचों में बटलर ने नेपाल के खिलाफ 26 रन, वेस्ट इंडीज के खिलाफ 21 रन, स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन रन और इटली के खिलाफ केवल तीन रन बनाए। सुपर-8 में श्रीलंका के खिलाफ वह केवली सात रन बनाए और पाक के खिलाफ केवल दो रन ही बना पाये। इसी के बाद से ही वह आलोचना का शिकार होने लगे। इसी को देखते हुए ब्रुक ने प्रशंसकों से अपील की है कि उन्हें हालात के अनुसार ढ़लने के लिए कुछ समय दें। साथ कहा किविश्व क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 500 से अधिक टी20 मैच खेले हैं, इंग्लैंड के लिए 150 से अधिक मैच खेले हैं, और उनका औसत अभी भी 35 है और स्ट्राइक रेट 145 है। इसलिए वह हमारे बेशकीमती हैं। ये सही है कि अभी वह अपने नाम के अनुरुप नहीं खेल पा रहे पर हर खिलाड़ी का ऐसा दौर आत है। गौरतलब है कि बटलर ने इंग्लैंड के लिए 153 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 34 के औसत और 147 के स्ट्राइक रेट से 4012 रन बनाए हैं। हाल ही में, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी बने थे। गिरजा/ईएमएस 26 फरवरी 2026