राष्ट्रीय
01-Mar-2026
...


भिवानी,(ईएमएस)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी अमेरिका से कोई ट्रेड डील नहीं हुई है। राहुल ये साबित कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। भिवानी में आयोजित ग्लोबल टेक टेक्सटाइल्स सम्मेलन में बतौर उन्होंने कहा कि दुनिया में टेक्सटाइल्स का एक्सपोर्ट आज 800 बिलियन डॉलर का है जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। टेक्सटाइल को उन्नत बनाने के लिए 1.5 हजार करोड़ रुपए दिए जाने पर पीएम मोदी का उन्होंने आभार माना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि आने वाले दिनों में फाइबर से नई तकनीक का सरिया बनेगा, जो सस्ता, हल्का व मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत-अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील नहीं हुई है। किसानों की पीठ में छुरा अब नहीं, तब घुपा था जब कांग्रेस ने डब्ल्यूटीओ में किसानों को गिरवी रखा था। गिरिराज ने इस ट्रेड डील के बाद भारत के बांग्लादेश से भी पिछड़ने के सवाल पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने झूठ बोलने का ठेका ले लिया है। वो बता दें ट्रेड डील कब हुई, कब ज्वाइन हस्ताक्षर हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि इनके खानदान का काम देश व किसानों में अफवाह फैलाना है। सिराज/ईएमएस 01मार्च26 -------------------------------