01-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। शहर के अवधपुरी थाना इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सायबर जालसाजो ने एक निजी कंपनी के एकाउंटेंट को अपने जाल में फंसाते हुए 13 लाख रुपए की चपत लगा दी। शिकायत की जॉच के बाद पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार शिवलोक फेस-5, अवधपुरी में रहने वाले आदिमूलम सुरेश (58)) ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह एक निजी कंपनी में एकाउंटेंट हैं। करीब तीन महीने पहले उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया था। जिसमें करीब 72 लोग पहले से ही जुड़े हुए थे। इस दौरान ग्रुप एडमिन ने कहा कि वह अगर कुछ पैसे शेयर ट्रेडिंग में निवेश करते हैं, तों उन्हें 20 से 30 प्रतिशत तक का फायदा होगा। उसकी बातों में आकर फरियादी ने छोटी रकम निवेश की जिसमें उसे फायदा हुआ। इसके बाद 60 प्रतिशत के मुनाफे के लालच में आकर फरियादी ने 13 लाख रुपए इंवेस्ट कर दिए। रकम मिलने के बाद ग्रुप एडमिन ने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में फरियादी को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ ओर उसने सायबर सेल में शिकायत कर दी। सायबर सेल की जॉच के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जुनेद / 1 मार्च