राज्य
01-Mar-2026


इंदौर (ईएमएस)। राज्य शासन ने होली के पावन पर्व को देखते हुए 4 मार्च को भी सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट-1881 के अधीन लिया गया है। गौरतलब है कि शासन द्वारा 3 मार्च को पहले ही होली का अवकाश घोषित किया जा चुका है, जिसके बाद अब प्रदेश में लगातार दो दिन का शासकीय अवकाश रहेगा। प्रकाश/1 मार्च 2026