राज्य
01-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) जिला कोषालय में पदस्थ गोपाल दुबे सहायक वर्ग-2 एवं कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ मुकेश जोशी के सेवानिवृत होने पर मप्र लिपिक वर्गीय शास. कर्म. संघ जिला शाखा सदस्यों द्वारा उनका सम्मान कर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी मोनिका सोनी व संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे, प्रांतीय महामंत्री हरीश शुक्ला, प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय चह्वाण, वंशी चौहान, प्रांतीय सचिव विनोद नगरे, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, योगेश कोठारी, समीर कुलकर्णी, विकास, तरुण परते आदि मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 01 मार्च 2026