राज्य
01-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस) । राजधानी में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अरेरा हिल्स क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की है। भोपाल पुलिस के निर्देश पर थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने भीमनगर और रोशनपुरा झुग्गी इलाके में शांति व्यवस्था भंग करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी को चार लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अगले ही दिन 27 फरवरी को फिर से अभियान चलाते हुए 12 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों में भीमनगर और रोशनपुरा क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि वे इलाके में आए दिन विवाद, मारपीट और उपद्रव की घटनाओं में शामिल रहते थे, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां भी शांति व्यवस्था भंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाएगी, वहां तत्काल सख्त कार्रवाई होगी। जुनैद / हरि / 01 मार्च, 2026