करदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत निगम द्वारा शहर के 162 स्थानों पर आयोजित किये विशेष राजस्व वसूली शिविर चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को आयोजित किये जायेंगे विशेष राजस्व वसूली शिविर भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह मार्च में करदाताओं को संपत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार सहित अन्य करों, शुल्कों की अदायगी में सुविधा के दृष्टिगत निगम के समस्त 85 वार्डों सहित अन्य स्थानों पर विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में रविवार, 01 मार्च 2026 को निगम के समस्त 85 वार्डों सहित 162 स्थानों पर विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए गए जिसका लाभ उठाकर करदाताओं ने 73 लाख 29 हजार 791 रूपये से अधिक की राशि निगम कोष में जमा कराई। निगम द्वारा आयोजित विशेष राजस्व वसूली शिविरों का अपर आयुक्त श्रीमती अंजू अरूण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देशों के परिपालन में निगम अमले द्वारा समस्त वार्ड कार्यालयों सहित शहर के 162 स्थानों पर अवकाश के दिन रविवार, 01 मार्च 2026 को विशेष राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में करदाताओं ने संपत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार सहित अन्य करों एवं शुल्कों की राशियों का भुगतान करते हुए समाचार लिखे जाने तक 73 लाख 29 हजार 791 रुपये की राशि निगम कोष में जमा कराई गई। निगम के राजस्व वसूली अमले ने विशेष राजस्व वसूली शिविरों की सूचना निगम वाहनों पर लगे पीए सिस्टम के माध्यम से मुनादी कराकर तथा अन्य माध्यमों से करदाताओं को दी साथ ही करदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और करों,शुल्कों की राशि अदा करने हेतु प्रेरित भी किया। समस्त 21 जोनों के 85 वार्डों में वार्ड कार्यालयों सहित कुल 162 स्थानों पर आयोजित शिविरों में 1053 करदाताओं ने 73 लाख 29 हजार 791 रूपये की राशि निगम कोष में जमा कराई। हरि प्रसाद पाल / 01 मार्च, 2026