लाहौर (ईएमएस)। टी20 विश्वकप से बाहर होकर स्वदेशी लौटी पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर विवादों में फंस गयी है। पाक टीम के एक खिलाड़ी पर श्रीलंका में एक होटल की महिला कर्मचारी से बदसलूकी के आरोप लगे हैं। इसप्रकार की रिपोर्ट के सामने आने के बाद टीम मैनेजर ने आरोपी खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया है। यह मामला श्रीलंका और पाकिस्तान के अंतिम सुपर 8 मुकाबले के पहले का है। इसमें कहा गया है कि श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के अंतिम सुपर 8 मैच से पहले पाक टीम के एक खिलाड़ी पर कैंडी के एक होटल में एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, महिला कर्मचार ने जब सहायता मांगी तो होटल के दूसरे स्टाफ ने इस महिला कर्मचारी को बचाया और इस मामले की जानकारी पाक टीम के मैनेजर नवेद चीमा को दी। इसके बाद होटल ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की पर मैनेजर चीमा ने खिलाड़ी की तरफ से माफी मांगी और उस पर गलत व्यवहार के लिए जुर्माना भी लगाया। इस खिलाड़ी को डिसिप्लिनरी कमिटी के सामने पेश होने के बाद सजा दी जाएगी। गौरतब है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों और स्टाफ का पर बदसलूकी का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले युवा युवा बल्लेबाज हैदर अली को पिछले साल मैनचेस्टर पुलिस ने बलात्कर के आरोप में हिरासत में लिया था। इसके अलावा पाकिस्तान टीम के मसाजर मलंग अली भी कुछ साल पहले मलेशिया दौरे पर एक महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी के मामले में दोषी पाये गये थे। ईएमएस 05 मार्च 2026