- अनेक मुसाफिर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई कई जानें - रेल दुर्घटना जैसे हालात के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की गई - एनडीआरएफ-भोपाल रेल मंडल की राहत टीमों ने किया श्रेष्ठ प्रर्दशन भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के सूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे अफसरों को यहॉ एक ट्रेन हादसा हो गया। अफसरो को सूचना मिली की घटना में कई यात्री भी हताहत हुए है। स्टेशन मास्टर ने तुरंत ही एक्सीडेंट की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। तत्काल ही दुर्घटना राहत ट्रेन के जरिए टीमें मौके पर पहुंचीं, वहीं कुछ मिनटों में ही रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और एनडीआरएफ के साथ ज्वाइंट बचाव रेस्क्यूऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान मेडिकल एम्बुलेंस को भी मौके पर बुला लिया गया। मौके पर पहुचंकर पता चला की यहां एक ट्रेन के कोच एक-दूसरे के ऊपर चढ़े हुए थे। और अंदर काफी यात्री बुरी तहर फंस गये थे। रेस्क्यू टीम ने बिना पल गवांये खिड़कियों के कॉच तोड़े, दरवाजे-छत को गैस कटर से काटा और सीढ़ी के जरिए कोच में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालकर रेलवे मेडिकल टीम ने तुरंत ही उनका इलाज शुरू किया। सूखी सेवनिया स्टेशन पर ट्रैन एक्सीडेंट असली नहीं बल्कि रेल हादसे की मॉक ड्रिल का हिस्सा था। अधिकारियो ने बताया की अचानक रेल दुर्घटना जैसी परिस्थिति बनने पर एनडीआरएफ एवं भोपाल रेल मंडल की दुर्घटना राहत टीमें बचाव एवं राहत कार्य में जुट गई। मॉक ड्रिल ठीक वैसे की गई, जैसे कोई हादसा हो हुआ हो। जुनेद / 12 मार्च