भोपाल(ईएमएस)। नरेला विधानसभा में शनिवार को स्टेशन मंडल द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य रूप से सम्मिलित होकर समस्त नागरिकों को होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान मंत्री सारंग ने रहवासियों के साथ फूलों की होली खेलकर उत्सव की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय पर पुष्पवर्षा कर सभी के साथ समारोह का आनंद लिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और आत्मीयता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। जहाँ रंगों के साथ-साथ भाईचारे और सौहार्द की भावना भी झलक रही थी। होली केवल रंगों का नहीं स्नेह व विश्वास का उत्सव मंत्री सारंग ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं बल्कि प्रेम, विश्वास और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पावन पर्व है। नरेला परिवार के साथ हर वर्ष यह स्नेहिल मिलन आपसी आत्मीयता, अपनत्व और सौहार्द के नए रंग बिखेरता है। उन्होंने आगे कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और नई उमंग के अनगिनत रंग भर दे, ईश्वर से यही मंगलकामना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। हरि प्रसाद पाल / 14 मार्च, 2026