राज्य
14-Mar-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी, डॉ. चिन्मय पण्ड्या तथा महिला मंडल प्रमुख शैफली पण्ड्या ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों सहित अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। खेल के अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। कार्यक्रम में व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, श्याम बिहारी दुबे, उदय किशोर मिश्र, संतोष सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व प्रतिभागी उपस्थित रहे। (फोटो-15) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/14 मार्च 2026