राज्य
14-Mar-2026
...


सभी मिलकर हमारी परंपरा को चिर स्थाई कर देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करे- गोविंद गोयल भोपाल(ईएमएस)। व्यापारियों की शीर्ष संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन शपथ ग्रहण में व्यापारियों के एकता दिखाई दी। अध्यक्ष गोविंद गोयल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा- चेंबर ऑफ कॉमर्स भोपाल के व्यापारी के साथ परिवार की तरह मिलकर साथ हैं। हम सभी मिलकर सामाजिक सरोकार के कार्य के साथ समाज ओर देश के प्रति अपने उतर दायित्वों का निर्वहन करे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भोपाल के व्यापारियों के हित और व्यापारिक उन्नति के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। महामंत्री ललित तातेड ने आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि सासंद आलोक शर्मा ने कहा - आप लोगों ने ही मुझे लोक तंत्र के सबसे बड़े मंदिर में पहुंचाया। विचारधारा अलग-अलग हो, पर संस्था संगठन में आने के बाद न मन भेद न मतभेद, व्यापारिक एकता सामाजिक एकता के लिए सभी एक जुट होकर कार्य करे। चेंबर ऑफ़ कॉमर्स हमारे भोपाल की सबसे महत्व पूर्ण संस्था है। प्रदेश शासन के मंत्री विश्वाश सारंग ने कहा होलिका दहन के बाद बुराइयों का अंत अब न कोई मन भेद न कोई मत भेद, सभी मिलकर व्यापारियों के उन्नयन और समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करें। भोपाल की परंपरा संस्कृति को स्थाई रखे। विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा इकोनॉमी व्यापार से बनती है। आज विश्व में चौथी इकोनॉमी है। देश के आगे बढ़ने में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। व्यापार ओर कृषि देश की उन्नति और खुशहाली में सहायक है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष तेज कुलसिंह पाली, आकाश गोयल सहित व्यापारिक, सामाजिक, राजनीतिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल के साथ उपाध्यक्ष अरविंद सुपारी, कमल पंजवानी, आदित्य मन्या, प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री ललित तातेड, मंत्री पद में सुनील जैनाविन, संजीव गेहूं, अजय देवनानी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सोनी, सह कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, मुन्ना कार्यकारिणी सदस्य वात्सायन जैन, सोनू भाभा, अनिल मिश्रा, आयुष मोदी, मनोज साहू, अखिलेश मित्तल, दर्शन गर्ग, सुलभ मित्तल, सुनील पंजाबी, आदित्य सिंघई, सुशील बाफना, दिनेश बत्रा, अनुराग पवैया, नवीन अग्रवाल, सचिन जैन, स्मिथ जैन, राजेश गुप्ता, कमल भंडारी, अमित कुमार जैन, सी एस सचिन संगतानी, अनिल चुग, रामेश्वर अग्रवाल, विकास जैन गोधा, मनोज नागरानी, जवाहर कोटवानी आदि ने अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। अंशुल जैन / 14 मार्च, 2026