क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


गुना (ईएमएस) । केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल शिवपुरी में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही श्री सिंधिया की उपस्थिति में पहली बार संपन्न हुई रोबोटिक सर्जरी ओर उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। रोटरी शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया कि भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के प्रयास से रोटरी रीजनल मेडिकल स्वास्थ सेवा मिशन एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन’ के अंतर्गत 17 मार्च से 24 मार्च तक शिवपुरी में आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली एम्स, गुजरात, इंदौर सहित बड़े शहरों से विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा गंभीर से गंभीर रोगियों का इलाज किया जा रहा हे। शिवपुरी स्वास्थ शिविर में गुना से रोटरी अध्यक्ष सी ए ब्रजेश अग्रवाल, सचिव राकेश मंगल, भाजपा नेता एवं रोटरी शिविर संयोजक विकास जैन नखराली, रोटरी रॉयल अध्यक्ष सौरभ जैन, सचिव जितेंद्र वर्मा सहित रोटरी सदस्यों ने सम्मिलित होकर शिविर में सहायता की। शिविर संयोजक विकास जैन ने बताया कि आज दिनांक तक 34 हजार से अधिक मरीजों ने अपना पंजीयन कराया हे जिनका इलाज विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। विकास जैन ने बताया कि इस शिविर में आधुनिक तकनीक और दक्ष चिकित्सकों के समन्वय से मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार दिया जायेगा। यह स्वास्थ्य शिविर प्रदेश के दूरदराज़ और जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विकास जैन नखराली ने बताया कि शिवपुरी जिले में पहली बार रोबोटिक सर्जरी हुई है। साथ ही, देश में किसी स्वास्थ्य शिविर के दौरान इस प्रकार की अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी भी पहली बार हुई है, जिससे चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिली है। हर्निया मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए आए एक हर्निया मरीज का ऑपरेशन प्रसिद्ध सर्जन डॉ. मेहक भंडारी और उनकी टीम द्वारा किया गया। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की सहायता से इस सर्जरी को अत्यंत सटीकता और दक्षता के साथ संपन्न किया गया। इस प्रक्रिया ने यह प्रदर्शित किया कि मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा वाली) रोबोटिक सर्जरी मरीजों के बेहतर उपचार, कम दर्द और शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सर्जरी प्रक्रिया का अवलोकन, चिकित्सकों की सराहना केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सर्जरी की पूरी प्रक्रिया को निकट से देखा और चिकित्सकों की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विश्वस्तरीय चिकित्सा तकनीक को स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सीताराम नाटानी ईएमएस/17मार्च2026