भोपाल (ईएमएस) । लोकायुक्त भोपाल के द्वारा आज 5000 के रिश्वत लेते हैं किया ट्रेप आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पटेल.डाटा एंट्री ऑपेरटर संपदा शाखा प्रबंधक गोमन्तिका परिसर मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ,जवाहर चौक, भोपाल घटना दिनांक-17-3-2026 की है। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर एवं मनोज कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त संगठन, भोपाल के मार्गदर्शन में,भोपाल लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :- आवेदक – दूधनाथ शुक्ला निवासी सुल्तानाबाद भोपाल । आरोपी = ज्ञानेंद्र कुमार पटेल ,पद – डाटा एंट्री ऑपेरटर कार्यालय प्रक्षेत्र -एक ,संपदा शाखा प्रबंधक गोमन्तिका परिसर मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ,जवाहर चौक, भोपाल । ट्रैप राशि -5000 रु (पांच हजार रु) आवेदक दूघनाथ शुक्ला उपभोक्ता संघ से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। वर्ष 1993 मे उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से EWS का मकान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल मे लेकर रजिस्ट्री करा ली थी, उक्त मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधो संरचना विकास मण्डल के कार्यालय के शाखा प्रबंधक सम्पदा आउटसोर्स कर्मचारी ज्ञानेंद्र पटेल 10000 रुपयों की रिश्वत आवेदक से मांग रहा था। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर के निर्देश पर आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया गया। दिनांक 17.3.2026 को ट्रैप टीम के द्वारा आरोपी ज्ञानेंद्र पटेल को आवेदक से पहली किश्त के 5000 रूपये लेते हुए उसके कार्यालय कक्ष मे पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल सदस्य- उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी निरीक्षक रजनी तिवारी, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल आरक्षक मुकेश परमार , आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह आरक्षक रविंद्र शर्मा। जुनेद/17 मार्च2026