खेल
19-Mar-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। 28 मार्च से शुरु होने जा रहे आईपीएल 2026 में इस बार जसप्रीत बुमराह, भुवेश्वर कुमार सहित तीन गेंदबाजों के पास 200 विकेट का आंकड़ा हासिल करने का मौका है। मुम्बई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुमराह के नाम जहां 183 विकेट हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन के नाम 192 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार के नाम 198 विकेट हैं। इस प्रकार देखा जाये तो भुवनेश्वर के पास 200 का आंकड़ा हासिल करने का सुनहरा अवसर है। आईपीएल इतिहास में अबतक केवल स्पिनर यजुवेंद्र चहल ही 200 विकेट ले पाये हैं। ऐसे में भुवनेश्वर दो विेकट लेते ही यहां तक पहुंचने वाले दूसरे गेंदबाज बन सकते हैं। उनकी स्विंग गेंदबाजी हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मुश्किल रही है। नई गेंद के साथ विकेट निकालने की उनकी क्षमता को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि सीजन के शुरुआती मैचों में ही वह इस मुकाम तक पहुंच जाएंगे। वह ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज होंगे। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स के रहस्यमयी स्पिनर नरेन के नाम 192 विकेट हैं और उन्हें यहां तक पहुंचने केवल 8 विकेट चाहिये। अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन जाएंगे। बुमराह के नाम 183 विकेट हैं और उन्हें इस बार अपने विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने 17 विकेट चाहिये। बुमराह ने पिछले 9 सीजन में हर बार 15 या उससे ज्यादा विकेट लेते लिए हैं। पिछले आईपीएल में उन्होंने 12 मैचों में 18 विकेट झटके थे और हाल ही में टी20 विश्वकप में 14 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि बुमराह इस सत्र में सबसे अधिक विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम करने के साथ ही अपने 200 विकेट पूरे कर सकते हैं। गिरजा/ईएमएस 19 मार्च 2026