खेल
19-Mar-2026
...


लंदन ( ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हॉकी विश्वकप के लिए पुरुष और महिला वर्ग के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। एफआईएच हॉकी विश्वकप टूर्नामेंट इस साल 15 अगस्त से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्लियम में खेला जाएगा। इसमें भारतीय पुरुष हॉकी टीम की पाकिस्तान से टक्कर हो सकती है क्योंकि विश्वकप के लिए जिस ग्रुप में भारतीय टीम है । उसी में पाकिस्तानप को भी रखा गया है। इसमें भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कठिन पूल डी में रखा गया है, इसमें पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड और वेल्स की टीमें भी रहेंगी। वहीं भारतीय महिला टीम भी पूल डी में है, जहां उसे चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों से खेलना है। पुरुष और महिला दोनों भारतीय टीमें अपने सभी ग्रुप मैच नीदरलैड में खेलेंगी। इससे पहले एम्स्टर्डम में आयोजित ड्रॉ इवेंट में कई दिग्गज हॉकी खिलाड़ी रहे। इसमें जर्मनी को पूल बी में रखा गया है, इसमें बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया जैसी टीमें भी हैं। पुरुष वर्ग पूल ए : नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान पूल बी: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया पूल सी: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका पूल डी: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स महिला वर्ग पूल ए: नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान पूल बी : अर्जेंटीना, जर्मनी, अमेरिका, स्कॉटलैंड पूल सी: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड पूल डी: चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका गिरजा/ईएमएस 19 मार्च 2026