राज्य
19-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली का उत्तम नगर तरुण की हत्या के बाद लगातार संवेदनशील इलाका बना हुआ है। यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कोर्ट आज इस मामले की सुनवाई करेगा। होली के मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद काफी बवाल मचा। इलाके में हिंसक स्थिति बन गई थी। मामले की संवेदनशीलता और लोगों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने भड़काऊ और हिंसक भाषण भी दिए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। दिल्ली के उत्तम नगर में संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में पुलिस बल तैनत कर रखा है। इस मामले पर दोनों पक्षों से लगातार कार्रवाई की मांग उठ रही है। इस दौरान कुछ ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जो त्योहार के मौके पर इलाके की शांति व्यवस्था को भंग कर सकते हैं इसी क्रम में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इलाके में ईद के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इन याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचिबद्ध कर लिया है। इन पर आज सुनवाई होगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/19/मार्च /2026