राष्ट्रीय
20-Mar-2026
...


-मृतक के परिजनों ने किया हंगामा, सुरक्षा पर सवाल पुलिस ने संभाला मोर्चा कोलकाता,(ईएमएस)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार तड़के ट्रामा केयर सेंटर की लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही को लेकर तनाव फैल गया। जानकारी के मुताबिक मृतक अस्पताल में भर्ती मरीज का परिजन बताया जा रहा है, जो पांचवीं मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुआ था। अचानक तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि उस समय लिफ्ट का संचालन करने के लिए कोई ऑपरेटर वहां मौजूद नहीं था, जिसके कारण समय रहते उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और लिफ्ट के अंदर ही उसने दम तोड़ दिया। सुबह घटना की खबर फैलते ही मृतक के परिजनों और अन्य मरीजों के रिश्तेदारों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सुरक्षा पर सवाल उठाए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि लिफ्ट में ऑपरेटर की अनुपस्थिति और तकनीकी खराबी के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। सिराज/ईएमएस 20मार्च26