व्यापार
20-Mar-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को भारतीय रुपया 71 पैसे की गिरावट के साथ ही 93.60 पर बंद हुआ। रुपया आज सुबह शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.08 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत ने मुद्रा में और अधिक गिरावट को कुछ हद तक रोक दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 92.92 पर खुला। हालांकि जल्द ही और गिरावट के साथ यह 93 के स्तर से नीचे चला गया तथा 93.08 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे कम है। रुपया बुधवार को 92.89 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 100.25 पर रहा। ईएमएस 20 मार्च 2026