खेल
24-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के अनुसार आईपीएल के इस सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की राह आसान नहीं है क्योंकि उसे कमजोर गेंदबाजी का नुकसान उठाना पड़ेगा। आकाश के अनुसार ये कमजोरी उसकी खिताबी जीत में रोड़ा बन सकती है। उन्होंने माना कि सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और टीम बड़े स्कोर बना सकती है पर कहा कि उसके गेंदबाज ऐसे नहीं हैं जो स्कोर का बचाव कर सकें। आकाश के अनुसार टीम 250 रन तक आसानी से बना सकती है पर समस्या यह है कि टीम के गेंदबाज इतने रन दे देंगे क्योंकि उनकी स्तर उतना अच्छा नहीं दिखता। नजर नहीं आ रही। कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस शुरुाआती मैच नहीं खेल पायेंगे। जिससे टीम की गेंदबाजी और कमजोर हो गई है। टीम के पास इस बार अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी नहीं है। इससे भी टीम को नुकसान होगा। इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है, जो आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में बड़ी समस्या बन सकती है। ईशान मलिंगा की उपलब्धता भी अभी पूरी तय नहीं है। उन्हें अभी फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। अगर वह भी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम की गेंदबाजी और कमजोर हो जाएगी। ऐसी स्थिति में टीम को विदेशी गेंदबाजों पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ सकता है। चोपड़ा ने कहा कि टीम की बल्लेबाजी प्रभावशाली है वहीं गेंदबाजी में स्पिन विभाग कमजोर है। टीम में हालांकि कुछ युवा स्पिनर हैं, लेकिन उनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है। वहीं आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभवी स्पिनरों का होना बहुत जरूरी होता है, और यही कमी उसे खलेगी। टीम के गेंदबाज कोच वरुण आरोन हैं हालांकि युवा गेंदबाजों के साथ काम कर रहे हैं और टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह गेंदबाजी इकाई को मजबूत बना सकते हैं। अगर टीम इसमें सफल रही तो उसके खिताब जीतने की संभावना बन सकती है। गिरजा/ईएमएस 24 मार्च 2026