खेल
24-Mar-2026
...


मुम्बई (ईएमएस) महान बल्लेबाजा सुनील गावसकर भी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज से प्रभावित हैं और उसे देखना चाहते हैं पर उन्हें टिकट नहीं मिल पा रही। इसी को देखते हुए गावस्कर ने फिल्म का हिस्सा रहे अभिनेता राकेश बेदी से टिकट का इंतजाम करने का अनुरोश किया है जिससे बेदी भी हैरान हैं। बेदी ने बताया कि उनकी मुलाकात जब गावस्कर से हुई तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए टिकट का इंतजाम करो। बेदी ने सोशल मीडिया पर जारी पर एक वीडियो में कहा, “कल मेरी मुलाकात महान खिलाड़ी गावस्कर से हुई। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें फिल्म के टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए मैं प्रयास करुं। मैं उनके लिए टिकट का इंतजाम करने की कोशिश कर रहा हूं।उम्मीद है कि मैं कर पाऊंगा। ” गौरतलब है कि इस फिल्म में अभिनय के लिए बेदी की भी जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने इसे लेकर कहा, “मुझे गर्व है कि मैं इस फिल्म धुरंधर का हिस्सा हूं। मुझे कहना पड़ेगा कि धुरंधर ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। ये फिल्म भारत ही नहीं, दुनियाभर के लोगों के दिलों में भी गहराई से उतर गई है। ये केवल हिट नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पर भी इसका विशेष प्रभाव पड़ा है. फिल्म देखने वालों की प्रतिक्रियाओं और इससे हो रही कमाई से ये अंदाजा होता है।” बेदी ने साथ ही सिनेमा प्रेमियों से एक खास अपील की है. उन्होंने कहा, “मेरी एक अपील है कि जब आप फिल्म देख रहे हों तो उसके सीन शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, क्योंकि इससे नुकसान होता है। विशेषकर फिल्म का अंत सीनसोशल मीडिया पर पोस्ट करना सही नहीं है। इससे फिल्म का आनंद खराब करने वाली बात है” ईएमएस 24 मार्च 2026