24-Mar-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। इजराइल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया और उसके बाद ईरान ने भी इसका जोरदार दवाब दिया। यह युद्ध अब तक शांत नहीं हुआ। इस युद्ध के टेंशन को देखते हुए दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी और सुरक्षा से जुड़े प्रमुख विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक में मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की और इसके साथ ही भारत की सैन्य तैयारियों का भी व्यापक आकलन किया। बता दें इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युद्ध की वजह से बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच भारत की रक्षा तैयारियों को परखना और किसी भी संभावित चुनौती के लिए रणनीति तय करना था। बता दें इस हाई लेवल बैठक में सीमा सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, एयर डिफेंस और ऑपरेशनल रेडीनेस जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री ने साफ कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने की क्षमता रखता है। बैठक में सेनाओं को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब वैश्विक स्तर पर सुरक्षा हालात तेजी से बदल रहे हैं और भारत हर स्थिति पर नजर रख रहा है। सिराज/ईएमएस 24मार्च26 -------------------------------