24-Mar-2026
...


- पारिवारिक विवाद के मामले में काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे अदालत भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की जिला अदालत में मंगलवार दोपहर पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर अचानक हमला कर मारपीट किये जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे वकील अनंत संजर पारिवारिक विवाद से जुड़े एक प्रकरण में काउंसलिंग के लिए कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान पक्षकार के परिजन विद्युत भटनागर ने अचानक उन पर हमला करते हुए उन्हें थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़ दिए। बताया जा रहा है की आरोपी ने कोर्ट में ही उन्हें धमकी भी दी। आरोपी द्वारा की गई मारपीट में अनंत की आंख के पास चोटं आई, जिससे से खून निकल आया। दोनों के बीच पहले से विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद अनंत संजर पत्नी के साथ एमपी नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जुनेद / 24 मार्च