राज्य
इन्दौर (ईएमएस) आर्यिका 105 विज्ञानमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर उदयनगर में चल रहे विधान में 512 अर्घ्य चढ़ाए गए। दोपहर को 3 बजे मंदिर में माताजी के सान्निध्य में कल्याण विधान हुआ। शाम को विधान के सौधर्म इन्द्रशची इन्द्राणी संदीप राशि जैन के निवास से महाआरती निकाली गई, जो मंदिर पहुंची। संदीप पीसी जैन ने बताया कि विधान के अंतिम दिन आज 25 मार्च को हवन क्रियाएं सम्पन्न होंगी तथा रजत रथ पर श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। आनंद पुरोहित/ 24 मार्च 2026