राज्य
24-Mar-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने पोक्सों समेत अन्य धााराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि गौरव पाठक निवासी गायत्री विहार सप्तऋषि कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा उसकी नाबालिक बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर मामले से एसएसपी को अवगत कराया गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-15) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/24 मार्च 2026