नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के नाम आईपीएल में एक ऐसा रिकार्ड है जो उनके अलावा कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं बना पाया है। आरसीबी की ओर से आईपीएल के पहले ही सत्र में साल 2008 में प्रवीण ने अपने पहले ही ओवर में बल्लेबाजों को एक भी रन नहीं बनाने का मौका दिया। इस ओवर में हालांकि तीन अतिरिक्त रन बने पर बल्ले से एक भी रन नहीं गया। आईपीएल का ये पहला ही मैच धमाकेदार रहा। इसमें आरसीबी के प्रवीण के अलावा केकेआर की ओर से ब्रेंडन मैकुलम ने तेजी से खेलते हुए 73 गेंद में 158 रन बनाये। अपनी इस पारी में मैकुलम ने 13 छक्के और 10 छक्के भी लगाए। केकेआर की टीम ने इस मैच में आरसीबी का 40 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस मुकाबले में केकेआर की टीम ने मैकुलम के शतक से निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाये। इसके बाद आरसीबी की टीम 223 रनों के लक्ष्य के जवाब में 15.1 ओवर में केवल 82 रन ही बना पायी। आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा 18 रन प्रवीण ने बनाये थे। गिरजा/ईएमएस 25 मार्च 2026