व्यापार
25-Mar-2026
...


- सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर खुला, निफ्टी 23150 के पार मुंबई (ईएमएस)। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और वैश्विक स्तर पर सुधरते माहौल के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुले। निवेशकों का भरोसा उस समय और बढ़ा जब Donald Trump ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत जारी है, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1610.04 अंक चढ़कर 75,678.49 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 505.20 अंक चढ़कर 23,417.60 अंक पर आ गया। वहीं पिछले दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1372.06 अंक उछलकर 74,068.45 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 445.15 अंक की बढ़त के साथ 23,408.80 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव में कमी की उम्मीद और विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख से भारतीय बाजार को समर्थन मिला है। निवेशकों ने आईटी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर में खरीदारी दिखाई, जिससे बाजार को अतिरिक्त मजबूती मिली। कुल मिलाकर, बाजार में फिलहाल सकारात्मक धारणा बनी हुई है और अगर वैश्विक परिस्थितियां स्थिर रहती हैं, तो आने वाले दिनों में यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है। वहीं जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और ऑस्ट्रेलिया के बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। इसकी वजह ट्रंप का बयान रहा, जिससे उम्मीद जगी कि पश्चिम एशिया में चल रही तनावपूर्ण स्थिति जल्द खत्म हो सकती है। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी क्रमशः 2.9 प्रतिशत और 3.05 प्रतिशत की बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, अमेरिका में एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज सोमवार को क्रमशः 0.37 प्रतिशत और 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सतीश मोरे/25मार्च ---