ग्वालियर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किये जाने पर खुशी जतायी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम ग्वालियर एयरपोर्ट पर अनुष्का का स्वागत कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 अप्रैल से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। 22 वर्षीय बैटिंग ऑल राउंडर अनुष्का ने महिला प्रीमियर लीग (डब्लयूपीएल) और घरेलू किकेट में बेहतर प्रदर्शन किया था। उसी के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली महिला टी20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड का दौरा करेगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को ही विश्वकप में जगह मिलेगी। भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जहां उसे मेजबान टीम से पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए अनुष्का को पहली बार शामिल किया गया है। अनुष्का शर्मा दाएं हाथ की बल्लेबाज होने के साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं इससे पहले डब्ल्यूपीएल में उन्हें गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपनी टीम की ओर से 7 मैचों में 129.19 के स्ट्राइक रेट से कुल 177 रन बनाए थे। उनका सबसे अधिक स्कोर 44 रन रहा था। डब्ल्यूपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अनुष्का ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी प्रदर्शन करते हुए इंडिया-ए के लिए पांच मैचों में 116 रन बनाए थे। इससे पहले अनुष्का का प्रदर्शन रेलू क्रिकेट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। ईएमएस 25 मार्च 2026