25-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। राज्य व्यावसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की परीक्षा (पुरानी प्रणाली एवं नई परीक्षा प्रणाली) माह अप्रैल 2026 की प्रायोगिक एवं सैध्दांतिक परीक्षाएं 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक संपन्न होनी है। उक्त परीक्षा हेतु छ: माही व्यवसाय के नियमित पात्र प्रशिक्षणार्थी एवं अन्य व्यवसाय के पूरक पात्र प्रशिक्षणार्थी जिनके प्रयास शेष हैं आवेदन कर सकते है। सभी पात्र प्रशिक्षणार्थी अपनी संस्था में स्वयं उपस्थित होकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तक है। मनोज राज 25 मार्च 2026