नई दिल्ली (ईएमएस)। गौतम गंभीर की व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा संबंधी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट अंतरिम आदेश पारित करेगा। अदालत मेटा सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को एआई -जनित तस्वीरों और वीडियो के दुरुपयोग से संबंधित यूआरएल हटाने का निर्देश देगी। व्यक्तिगत अधिकारों पर सुरक्षा की मांग को लेकर टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट अंतरिम आदेश पारित करेगा। अदालत ने कहा कि संबंधित यूआरएल को हटाने के संबंध में मेटा सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म को आदेश दिया जाएगा। गौतम गंभीर ने उनकी एसआई सृजित तस्वीरों व वीडियों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई के माध्यम से दायर याचिका में उनकी तस्वीर, वीडियो, आवाज सहित अन्य सामग्री के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/मार्च/2026