खूंटी(ईएमएस)।खूंटी जिला अंतर्गत जरियागढ़ थाना पुलिस ने अवैध अफीम और डोडा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुई चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 36 लाख मूल्य का अफीम और डोडा भी बरामद किया है।एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि जरियागढ़ थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम गारी के रहने वाले संतोष आईनद एवं जीवन जशमन आईनद अवैध अफीम की खेती कर डोडा एवं अफीम बेचने के उद्देश्य से अपने-अपने घर में जमा करके रखे हुए हैं। इस सूचना पर तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा को सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा द्वारा पुलिस निरीक्षक तोरपा एवं थाना प्रभारी जरियागढ़ के साथ संतोष आईन्द के घर पर छापामारी की गई, जिसमें 39.78 किलोग्राम डोडा और जीवन जशमन आईन्द उर्फ लेबरे के घर से 6 किलो 320 ग्राम बाल्टी सहित अफीम बरामद किया गया।इस मामले में जरियागढ़ थाना पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिसमें 22 वर्षीय संतोष आईन्द 53 वर्षीय जीवन जशमन आईन्द उर्फ लेबरे 25 वर्षीय महादेव टूटी उर्फ मनीष और 50 वर्षीय जाठा सांगा उर्फ सुकरा सांगा को गिरफ्तार किया है।छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में तोरपा एसडीपीओ खिस्तोफर करकेट्टा, पुअनि अशोक कुमार सिंह, पुअनि विरेन्द्र कुमार, पुअनि आनंद कुमार पंडित, सअनि तारकेश्वर साह गोंड और सशस्त्र बल जरियागढ़ थाना शामिल थे। कर्मवीर सिंह/25मार्च/26