क्षेत्रीय
08-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस )। संपूर्ण विश्व में शांति और सौहार्द की कामना के साथ अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा विश्व णमोकार मंत्र दिवस के पावन अवसर नौ अप्रैल गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे से ओल्ड हाईकोर्ट के पास महावीर कीर्ति स्तंभ पर एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भक्ति, एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु परिषद द्वारा सामूहिक णमोकार मंत्र जाप किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह साढ़े, सात से आठ बजे तक संगीतकार शुभम जैन सेमी द्वारा विशेष भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी, जो वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बनाएगी। इसके पश्चात सुबह आठ बजकर एक मिनट से आठ बजकर 31 बजे तक सामूहिक रूप से णमोकार मंत्र का जाप किया जाएगा।