क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) मधुर मराठी मंच की मासिक मराठी काव्य गोष्ठी 14 अपैल को शाम पांच बजे सूबे की गोठ मोरगावकर के राम मंदिर में होगी। कार्यक्रम के संयोजक अशोक शिरढोणकर आशू ने बताया कि मराठी भाषा के सम्मान और उसे जीवित रखने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें साहित्यकार एकत्र होंगे। इस माह कविता का विषय चैत्र गौरी रखा गया है। सभी कवियों को मराठी में कविता पाठ करना होगा।