क्षेत्रीय
08-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) दो दिन पहले इन्दौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र स्थित देव गुराडिया के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज जारी है। हादसा भूसे से भरे एक ट्रक के ड्राइवर की लापरवाही से हुआ था जिसके चलते उसके पीछे आ रही तूफान टेम्पो उसमें घुस गई थी। मृतक और घायल तूफान में सवार थे और पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत के अनुसार एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया था। कल टीम ने उसको गिरफ्तार किया है। उसका नाम जितेन्द्र पिता जगदीश उम्र बावीस साल निवासी देवास है। पुलिस उससे पूछताछ और अन्य कार्रवाई कर रही है। - आनंद पुरोहित/ 08 अप्रैल 2026