क्षेत्रीय
08-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने पवित्र हज यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एमसीडी, दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और रामलीला मैदान में हज कैंप स्थल का निरीक्षण किया। बैठक में दिल्ली हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी, उपकार्यकारी अधिकारी मोहसिन अली और अन्य कर्मी मौजूद रहे। उसके पूर्व कौसर जहां ने मध्य दिल्ली के एडिशनल डीसीपी ऋषि सिंह के साथ रामलीला मैदान में हज यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले हज कैम्प स्थल का निरीक्षण भी किया। - अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ अप्रैल /2026