जगदलपुर(ईएमएस)। शहर के धरमपुरा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना धरमपुरा स्थित विशाल मेगामार्ट के पास की बताई जा रही है, जहां दीपक विश्वकर्मा नाम का युवक टावर पर चढ़कर बैठ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस लगातार उससे बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पारिवारिक कारणों से तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से भोपाल का निवासी है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है और किसी भी अनहोनी से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - सत्यप्रकाश(ईएमएस)08 अप्रैल 2026