08-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोरखपुर थानान्तर्गत कुम्हार मोहल्ला शक्ति नगर में एक दस वर्षीय ने चौखट में टावल बांधकर फांसी लगा ली। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। घटना के संबंध में गोरखपुर पुलिस ने बताया कि शक्ति नगर भोले कुटी कुम्हार मोहल्ला निवासी विजय चक्रवर्ती ऑटो चलाता है कल जैसे ही वह घर पहुंचा उसके बड़े पिता बेडी लाल ने बताया कि शिवा चक्रवर्ती ने बताया कि टावल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। विजय ने देखा कि शिवा की मौत हो गई थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 08 अप्रैल 2026/ 01.42