08-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गढ़ा थानान्तर्गत कल रात दुर्गा मंदिर छुई खदान के समीप बदमाश ने किशोर से शराब पीने एक हजार रूपए की मांग की। मना करने पर बदमाश ने किशोर के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथा पायी कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। गढ़ा पुलिस ने बताया कि छुई खदान दुर्गा मंदिर निवासी सिवा सौंधिया कल रात लगभग 10.40 बजे दुर्गा मंदिर के पास खड़ा था तभी मोहल्ले का गौरव उर्फ बूची सेन आया और उससे शराब पीने एक हजार रूपए मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने शिवा के साथ गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट कर नाक के पास चोट पहुंचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। हमलावर की तलाश की जा रही है। सुनील साहू / मोनिका / 08 अप्रैल 2026/ 01.40