08-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा थानान्तर्गत सगड़ा ग्राम में कल एक ही परिवार के लोगों के बीच बोरिंग का पानी भरने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट में कुछ लोगों को चोटें आयी है। दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं के तहत माला दर्ज किया है। घटना के संबंध में तिलवारा पुलिस ने बताया कि ग्राम सगड़ा निवासी श्रीमती मीना लोधी ने कल घर पर काम कर रही थी तभी उसके घर पर लगे बोर से रीता लोधी पानी भर रही थी जिसे उसने पानी भरने से मना करते हुए कहा कि तुम अपना बोर खुद लगवा लो इसी बात को लेकर रीता लोधी के पति सुनील पटेल ने मीना लोधी पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। दूसरी ओर श्रीमती रीता लोधी ने शिकायत दर्ज करायी कि कल दोपहर लगभग 2 बजे उसका लड़का जय पटेल घर के आंगन में सटक लगाकर छत पर पानी भर रहा था तभी मीना लोधी ने उसके बेटे को पानी भरने से मना किया। उसके बेटे ने घर आकर बताया कि चाची पानी नहीं भरने दे रही है और सटक लगाकर उसे फेंक दी है। रीता ने जाकर अपनी देवरानी मीना से पूछा कि तुम पानी क्यों नहीं भरने दे रही इसी बात पर मीना गाली गलौज कर उसने रीता के साथ झुमाझटकी कर कलाई में दांत से काट लिया। सुनील साहू / मोनिका / 08 अप्रैल 2026/ 01.44