ढ़ाका (ईएमएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछली कुछ समय में यहां एक के बाद एक कई मामले सामने आये हैं। वहीं अब पता चला है कि बीसीबी के चुनावों में भी भ्रष्टाचार हुआ है। बांग्लादेश सरकार ने एक जांच में पाया है कि अक्तूबर 2025 में हुए बीसीबी के चुनावों में धांधली हुई। इसी के बाद बीसीबी बोर्ड को भंग कर एक नई अस्थाई समिति बनायी गया है। इसमें 11 सदस्यों को शामिल किया गया है। ये समिति जो अगले तीन महीनों तक बीसीबी की कमान संभालेंगी। वहीं पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को नया बीसीबी प्रेसिडेंट बनाया गया है। है। सरकार की जांच समिति ने इन चुनावों में हुई हेराफेरी के सबूत भी दिये हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्व जस्टिस एकेएम असदुज्जमां की अध्यक्षता वाले पांस सदस्यीय पैनल ने खेल मंत्रालय को अपनी अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इसमें कई दावे किए गए हैं। वहीं सरकार की ओर से बनाई गई समिति ने भी कई अवसरों पर बीसीबी के शीर्ष अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी की बात कही है। बीसीबी के पूर्व प्रुमख अमीनुल इस्लाम ने कहा कि उन्होंने पैनल के साथ बैठम में भाग नहीं लिया पर अपना जवाब भेज दिया था। इस कमिटी ने पाया कि बीसीबी के अधिकारी और खेल मंत्रालय के लोग चुनाव प्रक्रिया के दौरान घोटाले कर रहे थे। स्पोर्ट्स डायरेक्टर मोहम्मद अमीनुल अहसान ने सरकार की की रिपोर्ट को पढ़ा और बताया, चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी। वोटर्स पर दबाव बनाने के साथ ही कई गलत तरीके अपनाये गये। अहसान ने कहा कि सरकार के पास अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले बीसीबी बोर्ड को भंग करने के लिए पर्याप्त आधार थे। ईएमएस 08अप्रैल 2026