राज्य
08-Apr-2026


अमेरिका निवासी डा. स्वामी आनंदमयानंद महाराज सुनाएंगे कथा : 19 को ‎108 कन्याओं का विवाह जबलपुर, (ईएमएस)। नगर की महिमा कल्याण महिला मंडल समिति व तेजस्विनी फाउंडेशन के तत्वाधान में आगामी 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा तथा 19 अप्रैल को शुभविवाह सम्मेलन का आयोजन गौरीघाट स्थित श्री मोहनदास आश्रम में किया जा रहा है। अमेरिका निवासी डा. स्वामी आनंदमयानंद महाराज व महंत बाबा –लोक दास उदासीन प्रतिदिन सांय 4 से 7 बजे तक भागवत कथा का पान कराएंगे । कथा समापन पश्चात 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 108 गरीब, असहाय, ‎दिव्यांग ,‎विधवा व तलाकशुदा के अलावा सामान्य कन्याओं का राष्ट्र स्तरीय विवाह सम्मेलन कथा स्थल पर ही आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति की पूजा पंजवानी, महेन्द्र शुक्ला, सोनिया वाकुलकर, कमलेश शुक्ला तथा जसवीर चौपडा ने जन सामान्य से कथा में शामिल होने व विवाह महोत्सव में सहयोग करने की अपील की है। अजय पाठक / मोनिका / 08 अप्रैल 2026/ 03.12