खेल
08-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल के 19 वें सत्र में अब तक हुए मुकाबलों के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप में राजस्थान रॉयल्स का ही दबदबा है। यशस्वी जायसवाल सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज जबकि रवि बिश्नोई सबसे अधिक विकेट लेकर पर्पल कैप की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में नंबर एक पर पहुंच गए हैं। यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के समीर रिजवी को पीछे छोड़ा। उनके अब तीन मैचों में 170 रन हो गए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पिछले मैच में भी अर्धशतक लगाया था। वहीं रिजवी ने दो मैचों में 160 रन बनाये हैं। वहीं रॉयल्स के ही वैभव सूर्यवशी शीर्ष पांच में पहुंच गये हैं। वह तीन मैचों में 122 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा तीन मैचों में 118 रन बनाकर पांचवें नंबर पर बरकरार हैं। आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप सूची खिलाड़ी मैच रन टीम यशस्वी जायसवाल 3 170 राजस्थान रॉयल्स समीर रिजवी 2 160 दिल्ली कैपिटल्स हेनरिक क्लासेन 3 145 सनराइजर्स हैदराबाद वैभव सर्यवंशी 3 122 राजस्थान रॉयल्स रोहित शर्मा 3 118 मुंबई इंडियंस देवदत्त पडिक्कल 2 111 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंगकृष रघुवंशी 3 110 कोलकाता नाइट राइडर्स कूपर कोनोली 3 108 पंजाब किंग्स सरफराज खान 3 99 चेन्नई सुपर किंग्स रियान रिकेल्टन 3 98 मुंबई इंडियंस वहीं पर्पल कैप की दौड़ में रॉयल्स के स्पिनर रवि बिश्नोई इस सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनके तीन मैचों में सात विकेट हैं। वहीं रॉयल्स के ही के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर दो मैचों में पांच विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। पर्पल कैप सूची खिलाड़ी मैच विकेट टीम रवि बिश्नोई 3 7 राजस्थान रॉयल्स नांद्रे बर्गर 3 5 राजस्थान रॉयल्स विजयकुमार वैशाख 3 5 पंजाब किंग्स जैकब डफी 2 5 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंशुल कम्बोज 3 5 चेन्नई सुपर किंग्स टी नजराजन 2 4 दिल्ली कैपिटल्स प्रिंस यादव 2 4 लखनऊ सुपर जायंट्स हर्ष दुबे 3 4 सनराइजर्स हैदराबाद लुंगी एनगिडी 2 4 दिल्ली कैपिटल्स भुवनेश्वर कुमार 2 4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ईएमएस 08 अप्रैल 2026