08-Apr-2026
...


जयपुर (ईएमएस)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में उनके राजकीय आवास पर विधायकगण के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विधायक उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं में प्रभावी समन्वय स्थापित करना रहा। पटेल ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तुत करने का आग्रह किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से कार्य करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें और उसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।बैठक में विधायकगण श्रीमती ऋतु बनावत, श्री जीवाराम चौधरी, श्री चंद्रभान आक्या, श्रीमती प्रियंका चौधरी एवं श्री गणेशराज बंसल उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के सुझाव दिए।बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन तक शासन एवं प्रशासन की पहुंच को सुदृढ़ बनाने तथा जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 8 अप्रेल 2026