नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने नौवीं कक्षा में फेल हुई एक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की छात्रा को क्विंस वैली स्कूल द्वारा प्रवेश न देने के मामले में दिल्ली सरकार और शिक्षा निदेशालय से जवाब मांगा है। नौवीं कक्षा में फेल होने के कारण द्वारका के क्विंस वैली स्कूल द्वारा छात्रा के प्रवेश पर रोक लगाने के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब मांगा है। पिता के माध्यम से एक छात्रा द्वारा दायर याचिका पर न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने दिल्ली सरकार और शिक्षा निदेशालय को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। छात्रा ने याचिका में कहा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से है और उसने क्विंस वैली स्कूल में नौवीं की परीक्षा दी थी, लेकिन वह फेल हो गया था। छात्रा ने कहा कि फेल होने कारण स्कूल ने उसके प्रवेश पर रोक लगा दी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ अप्रैल /2026