08-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार राणा अयूब के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और भारत विरोधी भावनाएं फैलाने वाले एक्स पोस्ट पर कार्रवाई का आदेश दिया है। अमिता सचदेवा की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र सरकार, एक्स और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और भारत विरोधी भावनाएं फैलाने को लेकर एक्स पर किये गए पोस्ट के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार राणा अयूब के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई का देश दिया। अमिता सचदेवा द्वारा दायर याचिका पर अदालत ने उक्त आदेश दिया। याचिका में इन पोस्ट को अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बताते हुए हटाने की मांग की गई थी। याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार, एक्स, दिल्ली पुलिस और राणा अय्यूब से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि मामले पर तत्काल विचार करने की आवश्यकता है और दिल्ली पुलिस को एक्स को दस्तावेज भेजने का निर्देश दिया। मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ अप्रैल /2026