राज्य
08-Apr-2026
...


- चुनाव आयोग भाजपा के अंडर काम कर रहा ईसीआई के पोस्ट पर भड़के केजरीवाल नई दिल्ली (ईएमएस)। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के पश्चिम बंगाल चुनाव संबंधी पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के निर्देश पर काम कर रहा है और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय चुनाव आयोग चुनाव आयोग ने आज अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से बंगाल चुनाव को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसपर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी मामले में नाराजगी जताते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक पोस्ट किया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से चुनाव आयोग के उक्त ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा अब ये कहने की भी जरूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जग जाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज्जत तो सरेआम मत उछालिये। चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम लेकर बंगाल चुनाव को लेकर पोस्ट जो निम्न प्रकार हैचुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ अप्रैल /2026