कोचिंग स्टाफ में भी हुआ बदलाव नई दिल्ली (ईएमएस)। क्रिसपिन छेत्री अब भारतीय महिला फुटबॉल टीम के नये मुख्य कोच बनाये गये हैं। क्रिसपिन को आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए अमेलिया वाल्वरडे की जगह पर कोच की जिम्मेदार दी गयी है। भारतीय फुटबॉल मुहासंघ को उम्मीद है कि क्रिसपिन के आने से भारतीय टीम का प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा। वाल्वरडे का कार्यकाल इस साल की शुरुआत में समाप्त हो गया था। उनके कोच रहते हुए एएफसी महिला एशियन कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। भारतीय टीम इस टूर्नोमेंट में एक भी मैच नहीं जीत पायी थी। क्रिसपिन पहले भी टीम के साथ रहे हैं। वह साल 2026 एशियन कप क्वालिफायर में टीम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए फुटबॉल महासंघ ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है, जिससे टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके।टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव आया है। कोचिंग स्टाफ में सुजाता कर को असिस्टेंट कोच बनाया गया है। वहीं फैसल के बीपू गोलकीपिंग कोच की भूमिका निभाएंगे।एएफसी महिला एशियन कप में भारतीय टीम करीब दो दशकों बाद खेल रही थी पर वह ग्रुप स्तर पर ही बाहर हो गयी। इसके बाद कोचिंग में बदलाव किया गया। अभी भारतीय महिला टीम फीफा सीरीज 2026 के लिए केन्या की राजधानी नैरोबी गयी है। टीम इस दौरे में आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए हालात के अनुसार ढ़लने में लगी है। गिरजा/ईएमएस 10 अप्रैल 2026