खेल
10-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस 19वें सत्र में समीर रिजवी सहित इन युवा खिलाड़ियों ने इस सत्र में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। इन सभी युवाओं के प्रदर्शन में समानता ये रही है कि इन सभी ने निडर होकर आक्रामक अंदाज में खेलते हुए विरोधी टीमों पर दबाव बनाया है। इन खिलाड़ियों में समीर रिजवी के अलावा, अंगकृष रघुवंशी, प्रिंस यादव आदि हैं। इन सभी ने अपने प्रदर्शन से अपनी-अपनी टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई है। समीर रिजवी : दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए समीर ने इस सत्र में मिले अवसरों का पूरा फायदा उठाया है और दबाव में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। शुरुआत में नियमित रूप से टीम में शामिल न होने के बावजूद उनकी निरंतरता ने अब प्लेइंग ग्यारह में उनकी जगह पक्की कर दी है। उन्होंने टीम के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 70 रन बनाए और फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए इस युवा ने इस सत्र में अच्छी पारियां खेली हैं। मुंबई के इस युवा खिलाड़ी ने बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतरते हुए लगातार अर्धशतक लगाकर प्रभावित किया है, और साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाली है। हर्ष दुबे : सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे ऑल-राउंडर हर्ष ने पावरप्ले में काफी प्रभावी खेल दिखाया है। उसने रनों को रोकने के साथ ही विकेट भी लिए हैं। उसने तीन मैचों में कुल 5 विकेट लिए हैं। हर्ष ने गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रिंस यादव : लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी अपने को साबित किया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किए गए इस युवा तेज गेंदबाज ने अवसरों का पूरा फायदा उठाया है। उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक ही ओवर में दो विकेट लिए और 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी शुरुआती ओवरों में ही विकेट लिए। गिरजा/ईएमएस 10 अप्रैल 2026